Sagar-:बच्चों को कबड्डी खेल की छोटी छोटी बारीक स्किल्स को बताया। The State Halchal News

केसली:- शनिवार को शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा की ट्रेड शारीरिक शिक्षा एवं खेल के छात्राओं की अतिथि व्याख्यान वी प्रयोग के रूप से कबड्डी खेल का आयोजन किया गया!जिसमें सागर से खेल प्रशिक्षक ट्रेनर मां तुझे प्रणाम फिजिकल अकैडमी सागर की डायरेक्टर धर्मेंद्र लोधी ने कबड्डी खेल की छोटी-छोटी बारीक स्किल्स को बताया एवं छात्र-छात्राओं में प्रायोगिक रूप से मैदान में सीनियर एवं जूनियर छात्राओं का कबड्डी मैच भी करवाया जिसमें फिजिकल ट्रेड की ट्रेनर अरविंद कुमार यादव व विद्यालय प्राचार्य प्रभारी भरत सिंह परिहार, वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव, अरुण कुमार,पृथ्वी राज सिंह यादव,ओम नारायण सिंह ठाकुर,संजय तिवारी एवं संस्था के शिक्षक मोहित कुमार वैद्य,कीरत अहिरवार,दीपक साहू,नीलेश सेन,श्रीमती वंदना शुक्ला,सुश्री अंजली दांगी,श्रीमती श्रृद्धा जैन आदि शिक्षक गण इस कार्यक्रम में शामिल हुए! जिसमें बच्चों ने कबड्डी खेल के बारे में विद्या को समझा और विषयों द्वारा जानकारी प्राप्त की ताकि वे भविष्य में खेल के माध्यम से अपना उज्जवल भविष्य बना सके ऐसी कामना के साथ प्राचार्य  द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कर आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया!
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश) 



Reactions:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ