दतिया, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर भांडेर, जिला दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किया। इस मौके पर स्थानीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री संदीप सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह सेंगर, जगदीश पाराशर, मुकुट सिंह यादव, नारायण सिंह बाबूजी, भगवान सिंह पटेल, विनोद यादव बेरछ, विनोद कुशवाह, प्रसेनजीत भास्कर, अरविन्द दोहरे, मनोज पाल, जयहिंद अहिरवार (सरपंच), रामेश्वर (सरपंच), ब्रिजलाल शिवहरे, लालाराम चौधरी, अनिल भास्कर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने राहुल गांधी को जननायक बताते हुए उनके द्वारा गरीबों, किसानों, और वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। फल वितरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई।
यह आयोजन न केवल राहुल गांधी के जन्मदिन का उत्सव था, बल्कि कांग्रेस पार्टी की जनसेवा और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राहुल गांधी के विचारों और नेतृत्व में प्रेरित होकर समाज सेवा और लोकतांत्रिक को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।
Report Pravindra Shrivastava (Datia)
0 टिप्पणियाँ