चित्रकूट-: चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी पहाड़ी मंडल के पदाधिकारी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शिवमूरत द्विवेदी, पहाड़ी मंडल महामंत्री कृष्णकांत पांडेय,रमेश रैकवार गनीवा मंडल महामंत्री एवं मंडल मीडिया प्रभारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,जिसके पश्चात पहाड़ी मंडल मीडिया प्रभारी मंडल मंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर पप्पू सोनी ने संगोष्ठी में अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में बोलते हुए मुख्य अतिथि शिवमूरत द्विवेदी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल लेखक, कवि, वक्ता एवं अच्छे प्रशासक थे, वे राजनीति में शत्रु रहित व्यक्ति थे, उनके शासन काल में उनके द्वारा किये गये कार्यों के कारण ही देश विकास के शिखर पर चढ़ता चला गया। आज उनके बताये रास्ते पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि ने कृष्णकांत पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को साकार कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल मंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने अपने भाषण में अटल जी द्वारा किए गए अनेक कार्यों पर प्रकाश डाला, जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को और आर्थिक क्रांति में इस योजना के क्रियान्वयन के बारे में भी विस्तार से बताया।
इसके साथ ही मंडल गनीवा महामंत्री रमेश रैकवार ने कारगिल विजय पर अटल नीति को भी विस्तार से समझाया और अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं और सुशासन का अर्थ है कि ऐसा शासन जिससे भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों, अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की सेवा करने का पूरा अवसर प्रदान किया जा सके। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी सभी ने
संवाददाता - रामबाबू पटैल, जिला सागर (मध्यप्रदेश)
0 टिप्पणियाँ